लेखनी प्रतियोगिता -30-May-2023 "जीवन आदर्श "
"जीवन आदर्श"
जीवन आदर्श....!!
अपने मूल्यों का आदर करना
क्या जीवन आदर्श है...!!
या फ़िर....
या उन विचारों को अपने जीवन में धारण करना
जिस से दूसरों का भला हो
उन मूल्यों और सिद्धांतों पर चल कर
नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए
हर वो काम.....
जो जीवन को सुगम और सरल बनाता हो
और निर्भीक हो आदर्श के मार्ग पर चलना
क्या ये है जीवन आदर्श.....!!
या फ़िर....
झूठ से किनारा कर
चाहें जितनी भी कठिन परिस्थितियां हो
जीवन का कण कण सत्य की राहा पे चलते हुए
समर्पित हो जाए और फिर
ना रहे किसी भी वस्तु का भय
तो क्या ये है जीवन आदर्श...!!
तमाम सवालों से भरा ये मन
करता है सैकड़ों सवाल
राह चलते...
अंजान रास्तों पर,
मिल जाए कोई भूखा, प्यासा...
या वस्त्र हीन जेठ की तपती दुपहरी में
ढूंढता एक पेड़ की छांव
और एक घूंट पानी की तलाश में
यह सब देखते हुए एक मन
हो जाए व्याकुल
और आंख से आंसू की धारा बह जाए
कुछ करने के लिए मन हो उठे आतुर
तो क्या ये है जीवन आदर्श....!!
या फ़िर....
मौन एकाग्रत साधना,
या दुनिया से होकर विगल
सिर्फ़ और सिर्फ़...
ख़ुद को ढूंढना,
इस अजाब भरी दुनिया में
सारी विलासिता पूर्ण चीजों का त्याग कर
जीवन को उस परमात्मा के सुदुर्प कर देना
सबके साथ रहते हुए इस दुनिया में
परम शक्ति का ही अनावरण रहे
जीवन में विरक्ति का भाव
क्या यह है आदर्श जीवन....!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"
ऋषभ दिव्येन्द्र
31-May-2023 12:41 PM
बहुत खूब
Reply
Madhu Gupta "अपराजिता"
31-May-2023 02:39 PM
Thank you so much🙏🙏
Reply
Abhinav ji
31-May-2023 08:45 AM
Very nice 👍
Reply
Madhu Gupta "अपराजिता"
31-May-2023 09:15 AM
Thank you so much🙏🙏
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
31-May-2023 07:37 AM
सुन्दर अति सुन्दर
Reply
Madhu Gupta "अपराजिता"
31-May-2023 08:06 AM
बहुत बहुत धन्यवाद और तह दिल से आभार🙏🙏
Reply